scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमखेलवरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का निधन

वरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का निधन

Text Size:

चेन्नई, 23 मार्च (भाषा) हॉकी की बेहतरीन कवरेज के लिये मशहूर वरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का सोमवार को यहां बढती उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया ।

वह 85 वर्ष के थे ।

छह ओलंपिक और नौ एशियाई खेल कवर कर चुके त्यागराजन 1962 से 2013 तक ‘द हिंदू’ समाचार पत्र के लिये काम करते रहे । उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत 1961 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से की थी ।

‘द हिंदू’ के खेल संपादक केसी विजय कुमार ने एक्स पर लिखा ,‘‘ द हिंदू के लिये कई दशक तक काम करने वाले हॉकी पत्रकारिता के दिग्गज वरिष्ठ खेल संवाददाता एस त्यागराजन का निधन । ’’

त्यागराजन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) की मीडिया और संचार से जुड़ी कई समितियों में भी रहे ।

वह भारतीय खेल पत्रकार संघ और तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ के भी पूर्व अध्यक्ष रहे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments