scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलसंतोष ट्रॉफी: बंगाल की टीम पंजाब और हरियाणा के साथ कड़े ग्रुप में

संतोष ट्रॉफी: बंगाल की टीम पंजाब और हरियाणा के साथ कड़े ग्रुप में

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) रिकॉर्ड 32 बार के चैंपियन बंगाल को संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है । संतोष ट्रॉफी के लिए ड्रॉ बुधवार को यहां जारी किए गए।

ओडिशा, दिल्ली और लद्दाख ग्रुप बी की अन्य टीमें हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमें भाग लेंगी जिन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीमें तथा दूसरे नंबर पर रहने वाली चार टीमें संतोष ट्रॉफी के लिए होने वाली 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के अंतिम दौर में मौजूदा चैंपियन कर्नाटक और उपविजेता मेघालय की टीमों के साथ जुड़ेंगी।

इस बीच 28वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 35 टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। सभी ग्रुप की विजेता टीम तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली चार सर्वश्रेष्ठ टीम अंतिम दौर में जगह बनाएंगी।

पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली तमिलनाडु और हरियाणा की टीमों को अंतिम दौर में सीधे प्रवेश दिया गया है ।

इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए तिथियों और मैच स्थलों की अभी घोषणा नहीं की गई है।

संतोष ट्रॉफी के लिए टीमों के ग्रुप इस प्रकार हैं :

ग्रुप ए: केरल, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर।

ग्रुप बी: पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, लद्दाख, बंगाल।

ग्रुप सी: मणिपुर, झारखंड, तमिलनाडु, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश।

ग्रुप डी: रेलवे, बिहार, चंडीगढ़, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश।

ग्रुप ई: सेना, उत्तराखंड, मिजोरम, पांडिचेरी, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव।

ग्रुप एफ: महाराष्ट्र, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, त्रिपुरा।

सीनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप के लिए टीमों के ग्रुप इस प्रकार हैं :

ग्रुप ए: मणिपुर, पांडिचेरी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम, उत्तर प्रदेश।

ग्रुप बी: बंगाल, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, नागालैंड।

ग्रुप सी: चंडीगढ़, असम, सिक्किम, कर्नाटक, केरल, त्रिपुरा।

ग्रुप डी: झारखंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू और कश्मीर।

ग्रुप ई: ओडिशा, गोवा, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात।

ग्रुप एफ: रेलवे, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार, बिहार, हिमाचल प्रदेश।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments