scorecardresearch
Sunday, 15 February, 2026
होमखेलसाइना, श्रीकांत मलेशिया ओपन के पहले दौर से बाहर

साइना, श्रीकांत मलेशिया ओपन के पहले दौर से बाहर

Text Size:

कुआलालंपुर, 10 जनवरी ( भाषा ) भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए ।

दो बार राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन रही साइना को चीन की हान यूइ ने 21 . 12, 17 . 21, 21 . 12 से हराया । चोटों और खराब फॉर्म के कारण साइना पिछले साल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी ।

पहला मैच हारने के बाद साइना विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर खिसक गई ।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत को जापान के गैर वरीय केंता निशिमोतो ने 21 . 19, 21 . 14 से हराया । खराब फॉर्म से जूझ रहे विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता श्रीकांत 42 मिनट में हार गए ।

पहले गेम में उन्होंने काफी संघर्ष किया लेकिन निशिमोतो ने बढत बना ली । दूसरे गेम में स्कोर एक समय 12 . 12 से बराबर था लेकिन उसके बाद से जापानी खिलाड़ी ने शिकंजा कस लिया ।

आकर्षि कश्यप भी चीनी ताइपै की वेन चि सू से 10 . 21, 8 . 21 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गई ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments