scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलरोहित राजपाल फिर से डेविस कप टीम के कप्तान नियुक्त

रोहित राजपाल फिर से डेविस कप टीम के कप्तान नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने शनिवार को रोहित राजपाल को 31 दिसंबर, 2024 तक भारतीय डेविस कप टीम का फिर से गैर-खिलाड़ी कप्तान नियुक्त किया।

एआईटीए ने कहा कि राजपाल के कप्तान के रूप में सफल कार्यकाल का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त करने का फैसला किया गया।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने यहां जारी बयान में कहा,‘‘हमें अपनी डेविस कप टीम के कप्तान के रूप में रोहित राजपाल का कार्यकाल बढ़ाने की खुशी है। उनका नेतृत्व कौशल, खेल की व्यापक जानकारी और हमारे खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की क्षमता के कारण वह बेहद महत्वपूर्ण बन गए हैं।’’

राजपाल को पहली बार 2019 में भारतीय डेविस कप टीम का गैर खिलाड़ी कप्तान नियुक्त किया गया था।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments