scorecardresearch
Friday, 20 February, 2026
होमखेलआरकेएफसी ने टीआरएयू एफसी को हराया, शीर्ष पर बरकरार

आरकेएफसी ने टीआरएयू एफसी को हराया, शीर्ष पर बरकरार

Text Size:

श्रीनगर, एक दिसंबर (भाषा) रीयल कश्मीर एफसी (आरकेएफसी) ने दूसरे हाफ में दागे दो गोल की बदौलत आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पांचवें दौर के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को यहां टीआरएयू एफसी को 3-2 से हराकर शीर्ष पर अपनी जगह बरकरार रखी।

इस रोमांचक मुकाबले में टीआरएयू एफसी ने कोमरोन तुर्सनोव और सलाम जॉनसन सिंह की बदौलत दो बार बढ़त बनाई।

नोजिम बाबादझानोव और याकुबू वादुदू ने आरकेएफसी को दो बार पिछड़ने के बाद बराबरी दिलाई जिसके बाद कप्तान मोरो लेमिन ने 63वें मिनट में गोल दागकर आरकेएफसी की जीत दिला दी और अपना अजेय अभियान जारी रखा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments