scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमखेलआरसीबी ने बेहरेनडॉर्फ को मुंबई इंडियंस को दिया

आरसीबी ने बेहरेनडॉर्फ को मुंबई इंडियंस को दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिये आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को मुंबई इंडियंस को दिया है।

आरसीबी ने बेहरेनडॉर्फ को 2022 की आईपीएल नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था।

बेहरेनडॉर्फ इससे पहले 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2018 में मुंबई इंडियंस और 2022 में आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वह 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। इससे पहले वह 2018 में मुंबई की तरफ से खेले थे और तब उन्होंने पांच मैचों में इतने ही विकेट लिए थे।

भाषा पंत

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments