scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलरावत प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे; रामनाथन-राजा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

रावत प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे; रामनाथन-राजा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

 दावणगेरे, 24 अक्टूबर (भाषा) पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत के सिद्धार्थ रावत ने मंगलवार को यहां हमवतन सूरज प्रबोध को हराकर आईटीएफ दावणगेरे पुरुष विश्व टेनिस टूर के एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आत्मविश्वास से लबरेज रावत ने प्रबोध पर 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की।

करण सिंह स्थानीय खिलाड़ी ऋषि रेड्डी पर 6-1, 6-4 से जीत के साथ 15000 अमेरिकी डॉलर  प्रतियोगिता के अंतिम 16 में पहुंचने में सफल रहे।

युगल में शीर्ष वरीय रामकुमार रामनाथन और पूरव राजा ने देव जाविया और मित्सुकी वेई कांग लिओंग की इंडोनेशिया और मलेशिया के खिलाड़ियों की जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

ऋषभ अग्रवाल और नितिन कुमार सिन्हा की भारतीय जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त निक चैपल और बोगदान बोब्रोव के खिलाफ 7-6, 1-6, 9-11 से हार गई।  

भाषा

आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments