scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलरतन टाटा ने अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी को नकद पुरस्कार देने की दावों का खंडन किया

रतन टाटा ने अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी को नकद पुरस्कार देने की दावों का खंडन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) उद्योगपति रतन टाटा ने अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान को नकद पुरस्कार की पेशकश करने के दावे का खंडन करते हुए सोमवार को कहा कि उनका क्रिकेट से कोई संबंध नहीं है।

टाटा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘मेरा क्रिकेट से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है।’’

टाटा ने कहा, ‘‘कृपया इस तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें जब तक कि वे मेरे आधिकारिक मंच से न आए हों।‘‘

उनका यह बयान व्हाट्सएप पर व्यापक तौर पर फॉरवर्ड वीडियो के जवाब में आया है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने राशिद को नकद पुरस्कार देने का वादा किया था।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments