scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलरांची रॉयल्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग में सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हराया

रांची रॉयल्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग में सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हराया

Text Size:

रांची, दो जनवरी (भाषा) रुतुजा दादासो पिसल और साक्षी राणा के गोल की बदौलत रांची रॉयल्स ने शुक्रवार को यहां महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) मैच में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हरा दिया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों की रक्षापंक्ति ने मजबूत खेल का प्रदर्शन किया।

मैच के 12वें मिनट में सूरमा हॉकी क्लब को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन पेनी स्क्विब के शॉट पर रक्षापंक्ति ने शानदार बचाव किया।

पहले हाफ के खत्म होने में कुछ ही सेकंड पहले। एगोस्टिना अलोंसो ने मिडफील्ड से सर्कल में एक जोरदार पास दिया और रुतुजा (30वें मिनट) ने अविश्वसनीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए गेंद को बखूबी अपने कब्जे में ले लिया और उसे नेट में डालकर गोल कर दिया।

रांची की टीम नें 54वें मिनट में एक और शानदार मैदानी गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। इस बार साक्षी के दमदम स्ट्राइक का सूरमा हॉकी क्लब की गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था।

सूरमा हॉकी क्लब को मैच के आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन पेनी स्क्विब के ड्रैगफ्लिक को बिचु देवी खारिबाम ने रोक दिया। वह इस तरह मैच को क्लीन शीट के साथ समाप्त करने में सफल रही।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments