scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलराजस्थान, अरुणाचल, छत्तीसगढ़ ने पुरुष सीनियर राष्ट्रीय हॉकी के पहले दिन जीत दर्ज की

राजस्थान, अरुणाचल, छत्तीसगढ़ ने पुरुष सीनियर राष्ट्रीय हॉकी के पहले दिन जीत दर्ज की

Text Size:

झांसी, चार अप्रैल (भाषा) राजस्थान, अरुणाचल, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार को 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जीत दर्ज की।

दिन के पहले मैच में राजस्थान ने डिवीजन ‘सी’ में त्रिपुरा को 9-1 से हराया जबकि अरुणाचल ने इसी वर्ग में जम्मू और कश्मीर को 5-0 से हराया।

दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 10-0 से पराजित किया जबकि हिमाचल ने डिवीजन ‘सी’ में बिहार को 6-2 से हराया।

दिन के पांचवें मैच में चंडीगढ़ ने डिवीजन ‘बी’ में आंध्र प्रदेश को 13-1 से मात दी जबकि ग्रुप के दूसरे मैच में गोवा ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments