scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमखेलराधामणि, साहिल विश्व मुक्केबाज फ्यूचर्स कप में जीते

राधामणि, साहिल विश्व मुक्केबाज फ्यूचर्स कप में जीते

Text Size:

बैंकॉक, नौ मार्च (भाषा) भारत की युवा मुक्केबाजी टीम के लिए सोमवार को विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में मिलाजुला दिन रहा जब राधामणि लोंगजाम और साहिल दुहान ने जीत हासिल की लेकिन उधम सिंह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में राधामणि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान की अपनी विरोधी को हराया और तीसरे दौर में रैफरी के मुकाबला रोकने (आरएससी) पर जीत दर्ज की।

पुरुषों के वर्ग में साहिल (60 किग्रा) ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तुर्कमेनिस्तान के मुक्केबाज को 5-0 के एकमत फैसले से हराकर शानदार जीत हासिल की।

उधम सिंह (55 किग्रा) को हालांकि कड़ी टक्कर देने के बावजूद जापान के प्रतिद्वंद्वी खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments