मोहाली, 29 जुलाई (भाषा) पंजाब एफसी ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इस सत्र में पदार्पण से पहले लियोन ऑगस्टीन, प्रशांत के मोहन और मेलरॉय असीसी के साथ अनुबंध की घोषणा की।
मिडफील्डर लियोन और प्रशांत आईएसएल अनुभव के साथ आए हैं। वे इससे पहले क्रमशः बेंगलुरु एफसी और चेन्नयिन एफसी का प्रतिनिधित्व करते थे। डिफेंडर मेलरॉय इससे पहले आई-लीग टीम राजस्थान यूनाइटेड एफसी का हिस्सा थे।
पंजाब एफसी के तकनीकी निदेशक निकोलाओस टोपोलियाटिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘क्लब में इन युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।’’
भाषा आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
