scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलप्रणवी , स्नेहा और शर्मिला एलपीजीए क्यू स्कूल गोल्फ के दूसरे दौर में

प्रणवी , स्नेहा और शर्मिला एलपीजीए क्यू स्कूल गोल्फ के दूसरे दौर में

Text Size:

रेंचो मिराज (कैलिफोर्निया), एक सितंबर ( भाषा ) प्रणवी उर्स और स्नेहा सिंह समेत चार भारतीयों ने तीन अलग अलग कोर्स पर खेलते हुए एलपीजीए क्वालीफाइंग स्कूल गोल्फ के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया ।

हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही प्रणवी और स्नेहा संयुक्त 38वें स्थान पर हैं । वहीं शर्मिला निकोलेट संयुक्त 89वें स्थान पर हैं ।

शीर्ष 95 खिलाड़ियों को अगले दौर में प्रवेश मिलता है । इन सभी को एप्सन टूर 2024 में भी जगह मिलेगी जो एलपीजीए का क्वालीफाइंग टूर है ।

निष्ठा मदान को पहले ही इसमें जगह मिल चुकी है ।

जापान की सुजुका यामागुची और कनाडा की सावन्नाह ग्रेवाल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments