scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमखेलपोप का शतक, इंग्लैंड के स्टंप तक छह विकेट पर 316 रन

पोप का शतक, इंग्लैंड के स्टंप तक छह विकेट पर 316 रन

Text Size:

हैदराबाद, 27 जनवरी (भाषा) इंग्लैंड ने ओली पोप की नाबाद 148 रन की शतकीय पारी की बदौलत शनिवार को यहां भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 316 रन बना लिये जिससे उसने 126 रन की बढ़त बना ली है।

पोप के साथ रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने दो दो विकेट हासिल किये। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को एक एक विकेट मिला।

भारत ने इग्लैंड के पहली पारी के 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments