scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक दलों ने पहला रणजी खिताब जीतने की सराहना की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक दलों ने पहला रणजी खिताब जीतने की सराहना की

Text Size:

श्रीनगर, 28 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने अपना पहला रणजी ट्राफी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजनीतिक दलों ने टीम की प्रशंसा के पुल बांधे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम की जीत के तुरंत बाद अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘उन्होंने कर दिखाया। शाबाश जम्मू-कश्मीर। ’’

अब्दुल्ला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कर्नाटक के हुबली में ही थे।

उनकी पार्टी ने भी ‘एक्स’ पर इस जीत के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा, ‘‘रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक गौरव। आपने अपने जज्बे और शानदार प्रदर्शन से हर जम्मू-कश्मीरी को गर्व महसूस कराया है। ’’

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण। हमारी क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी जीतते देखने की भावनाओं को बयां करना शब्दों से परे हैं। इतिहास रचने वाले हर जुझारू खिलाड़ी को पूरे केंद्र शासित प्रदेश की ओर से धन्यवाद। आपने इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया है। ’’

पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी रणजी ट्रॉफी की जीत को क्षेत्र के लिए सौभाग्यपूर्ण पल बताया।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments