scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री सुनक ने बेटियों को प्रेरित करने के लिए इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री सुनक ने बेटियों को प्रेरित करने के लिए इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की प्रशंसा की

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 अगस्त (भाषा) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इंग्लैंड और स्पेन के बीच आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक महिला विश्व कप फाइनल से पहले खिलाड़ियों को भेजी गयी शुभकामना में कहा कि टीम ने उनकी बेटियों को यह भरोसा करने के लिए प्रेरित किया है कि फुटबॉल का खेल उनके लिए है।

ब्रिटिश-भारतीय नेता ने टीम को शुभकामनायें देने के लिए एक पत्र साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस मैच का नतीजा कुछ भी हो लेकिन खिलाड़ी फुटबॉल को स्वदेश ले आयी हैं और खिलाड़ियों ने महिला फुटबॉल के लिए एक स्थायी विरासत बना दी है जिससे वे उनकी बेटियों कृष्णा और अनुष्का सहित देश के स्कूल की लड़कियों को प्रेरित कर रही हैं।

उन्होंने इस पत्र में लिखा, ‘‘मेरी बेटियों के लिए और इस देश की हर लड़की के लिए आपने फुटबॉल को अहम बना दिया है। आपने उन्हें महसूस कराया कि वे इस पिच पर खेल सकती हैं। इसलिये एक तरह से आप फुटबॉल को स्वदेश में ले आयी हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फाइनल का नतीजा जो भी हो, मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपने विरासत बना दी है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments