scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमखेलविश्व कप हॉकी के लिए प्रधानमंत्री ने सभी टीमों को शुकामनाएं दीं

विश्व कप हॉकी के लिए प्रधानमंत्री ने सभी टीमों को शुकामनाएं दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जनवरी से ओडिशा में शुरु हो रहे हॉकी विश्व कप के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह वैश्विक प्रतियोगिता ना सिर्फ खेल भावना को मजबूत करेगी बल्कि हॉकी को और भी लोकप्रिय बनाएगी।

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्वकप के उद्घाटन समारोह से पहले मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू होने के साथ, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।’’

उद्घाटन समारोह का आयोजन आज शाम कटक के बाराबती स्टेडियम में किया गया है। पुरुष हॉकी विश्वकप के मुकाबले 13 जनवरी से 29 जनवरी तक खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। दो दिन बाद भारत का सामना उसी मैदान पर इंग्लैंड से होगा।

ओडिशा लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस तरह का पहला आयोजन 2018 में किया गया था। यह चौथी बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र अमित सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments