scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमखेलराष्ट्रमंडल खेलों में देश का नेतृत्व करेंगे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी : मुख्यमंत्री

राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नेतृत्व करेंगे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी : मुख्यमंत्री

Text Size:

लखनऊ, 24 मार्च (भाषा) त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेलों की सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए जाने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि साल 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण (100वां वर्ष) में राज्य के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने तय किया है कि हर मंडल मुख्यालय पर खेल महाविद्यालय बनाए जाएंगे और हर महाविद्यालय को किसी खास खेल के लिए उत्कृष्टता केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह काम अभी से शुरू होगा, ताकि जब 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण हो, तो राज्य के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करें। ये स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुत अच्छा काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रतिभा के बल पर कोई भी खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करता है, लेकिन कड़ी मेहनत ही उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे, जीत के उतने ही करीब पहुंचेंगे। खेल हमें गिरना, फिर उठना और फिर जीतना सिखाते हैं। जो गिरता है, वही उठता है और जो उठता है, वही जीत हासिल करता है।’’

भाषा सलीम जितेंद्र आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments