scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलबंगाल वारियर्स और यूपी योद्धाज के बीच पीकेएल मैच टाई

बंगाल वारियर्स और यूपी योद्धाज के बीच पीकेएल मैच टाई

Text Size:

पुणे, 18 दिसंबर (भाषा) बंगाल वारियर्स और यूपी योद्धाज के बीच सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के 10वें सत्र का मुकाबला 37-37 से टाई रहा।

यह सत्र का दूसरा टाई मुकाबला है और वारियर्स की टीम इन दोनों मुकाबलों में शामिल रही है।

दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मैच में कई बार उतार-चढ़ाव आए।

मुकाबला खत्म होने में जब सिर्फ पांच मिनट का समय बचा था जब योद्धाज की टीम 35-30 से आगे थी और जीत की दावेदार मानी जा रही थी।

वारियर्स ने हालांकि शानदार डिफेंस और महत्वपूर्ण मौकों पर मनिंदर सिंह के रेड अंक की बदौलत मुकाबला टाई करा दिया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments