scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलपीलीभीत : बस से उतरते समय अज्ञात वाहन ने नेपाली युवक को मारी टक्कर, मौत

पीलीभीत : बस से उतरते समय अज्ञात वाहन ने नेपाली युवक को मारी टक्कर, मौत

Text Size:

पीलीभीत (उप्र) 16 दिसंबर (भाषा) पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना इलाके में शनिवार को बस से उतरने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नेपाली युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि वह नेपाल से दिल्ली जा रहा था।

पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि नेपाल के जिला जाफर कोट के गांव नईकबाडा निवासी ललक बहादुर (40) बस से सवार होकर नेपाल से दिल्ली जा रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बस आसाम हाईवे पर रुरिया मोड़ के पास स्थित एक ढाबे पर सवारियों के खाना खाने के लिए रुकी तभी ललक बहादुर बस से उतरकर नीचे आया। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने नेपाली युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्‍द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments