scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलफिलिपींस ने न्यूजीलैंड को हराकर फीफा विश्व कप में पहली बार जीत का स्वाद चखा

फिलिपींस ने न्यूजीलैंड को हराकर फीफा विश्व कप में पहली बार जीत का स्वाद चखा

Text Size:

वेलिंगटन, 25 जुलाई (भाषा) फिलिपींस ने फीफा महिला विश्व कप में मंगलवार को यहां ग्रुप ए के मैच में उलटफेर करते हुए सह मेजबान न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया।

सरीना बोल्डन ने 24वें मिनट में इस मैच का इकलौता गोल दागा। फिलिपींस के लिए फीफा विश्व कप का यह पहला गोल था।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में नॉर्वे को हराकर विश्व कप में अपना पहला मैच जीता था और टीम के पास इस मैच को जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने का मौका था।

पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था और टीम ने 68वें मिनट में गेंद को फिलिपींस के गोल पोस्ट में डाल कर जश्न मनाना शुरू किया कि रेफरी ने हाना विलकिंसन को ऑफ साइड करार दिया।

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments