नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका उत्कृष्ट खेल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पेले के निधन से खेल की दुनिया में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है। वैश्विक फुटबॉल के सुपरस्टार, उनकी लोकप्रियता सीमाओं से परे रही। उनका उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और उनकी सफलताएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
