लाहौर, 13 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला और एशिया कप के दौरान पुरुष टीम को सलाह देने के लिए खेल मनोवैज्ञानिक डॉ. मकबूल बाबरी को नियुक्त किया है।
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘हां, डॉ मकबूल बाबरी टीम के साथ रहेंगे। उन्होंने अतीत में हमारे कुछ खिलाड़ियों की ‘काउंसलिंग’ (परामर्श देना) की है।’’
उन्होंने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देना चाहता है ताकि वे क्रिकेट और मैचों पर पूरी तरह से अपना ध्यान केंद्रित कर सकें।
बाबरी ने पहले भी कुछ खिलाड़ियों के साथ काम किया है और उन्हें दबाव की स्थिति को संभालने के साथ खराब प्रदर्शन और व्यक्तिगत मुद्दों से निपटने के बारे में बताया है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
