scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलआईएसएसएफ की समिति में लगातार तीसरी बार चुने गये पवन सिंह

आईएसएसएफ की समिति में लगातार तीसरी बार चुने गये पवन सिंह

Text Size:

पुणे, 28 जनवरी (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के संयुक्त महासचिव पवन सिंह को फिर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की ‘जज’ समिति के सदस्य के तौर पर चुना गया है।

पवन सिंह लगातार तीसरी बार सात सदस्यीय समिति में चुने गये। समिति के चुनाव म्यूनिख में 24 जनवरी को हुए थे।

आईएसएसएफ अध्यक्ष लुसियानो रोसी ने अपने संदेश में सिंह को लिखा, ‘‘आप 24 जनवरी 2023 को हुई बैठक में आईएसएसएफ परिषद द्वारा आईएसएसएफ की 2023-24 के लिये जज समिति में बतौर सदस्य चुने गये हैं। बधाई हो। ’’

इस समिति के चेयरमैन ब्राइज घिसलेन हैं।

भाषा

नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments