पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी), 28 जुलाई ( भाषा ) पापुआ न्यू गिनी ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले 2024 आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।
पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफायर से यह एकमात्र टीम है और टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने वाली 15वीं टीम बन गई है ।
पापुआ न्यू गिनी ने शुक्रवार को फिलीपीन को 100 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पापुआ न्यू गिनी ने छह विकेट पर 229 रन बनाये । जवाब में फिलीपीन की टीम 129 रन पर आउट हो गई ।
पांच मैचों के बाद पापुआ न्यू गिनी तालिका में शीर्ष पर रही । अब जापान के खिलाफ शनिवार को उसका मैच औपचारिकता मात्र रह गया है ।
बीस टीमों के इस टूर्नामेंट में अभी पांच टीमों का चयन बाकी है । एक टीम बरमूडा में होने वाले अमेरिकी क्वालीफायर से, दो दो टीमें एशिया और अफ्रीका क्वालीफायर से चुनी जायेंगे जो क्रमश: नेपाल और नामीबिया में होंगे ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
