दुबई, 23 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में रविवार को यहां 15 ओवर तक दो विकेट पर 63 रन बनाए।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (23) और इमाम उल हक (10) पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान मोहम्मद रिजवान आठ और सौद शकील नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम को तब परेशानी हुई जब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगभग 20 मिनट तक मैदान से बाहर रहे। उन्होंने हालांकि जल्द ही मैदान पर वापसी करके गेंदबाजी की।
कप्तान रोहित शर्मा भी दुबई की गर्मी में असहज महसूस कर रहे थे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह शुभमन गिल ने कमान संभाली।
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
