scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलओम प्रकाश चौहान ने छह अंडर 64 के स्कोर के साथ जीता जयपुर ओपन

ओम प्रकाश चौहान ने छह अंडर 64 के स्कोर के साथ जीता जयपुर ओपन

Text Size:

जयपुर, 17 सितंबर (भाषा) अनुभवी गोल्फर ओम प्रकाश चौहान ने जयपुर ओपन गोल्फ के आखिरी दिन शनिवार को यहां छह अंडर 64 का शानदार कार्ड खेल अपने करियर का सातवां खिताब जीता।

मध्य प्रदेश के 36 साल के चौहान तीसरे दौर के खेल के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर थे लेकिन उन्होंने आखिरी चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और चैम्पियन बने। उनका कुल स्कोर 18 अंडर 262 (67-66-65-64) का रहा।

इस जीत से उन्होंने छह लाख रुपये की इनामी रकम हासिल की और पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 18वें से आठवें पायदान पर पहुंच गये।

तीसरे दौर के बाद शीर्ष पर रहे चंडीगढ़ के अभिजीत सिंह चड्ढा (62-69-65-67) 17-अंडर 263 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

चंडीगढ़ के एक अन्य गोल्फर अक्षय शर्मा (67) ने 13-अंडर 267 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। फरीदाबाद के अभिनव लोहान (68) और बांग्लादेश के जमाल हुसैन (69) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments