scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमखेलनॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को हराकर ओडिशा एफसी दूसरे स्थान पर पहुंची

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को हराकर ओडिशा एफसी दूसरे स्थान पर पहुंची

Text Size:

भुवनेश्वर, दो दिसंबर (भाषा) ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र में अपने घरेलू मैदान पर जीत का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रखते हुए शुक्रवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।

ओडिशा एफसी की जीत में नंदकुमार सेकर (24वें) और जेरी मविह्मिंगथांगा (77वें मिनट में) ने गोल दागे।

सत्र में लगातार तीसरी जीत के बाद यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।  ओडिशा एफसी के आठ मैचों में छह जीत और दो हार से 18 अंक हो गए हैं।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अब तब एक भी अंक हासिल करने में विफल रही है। टीम सभी आठ मैच हारकर सबसे नीचे ग्यारहवें स्थान पर बनी हुई हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments