scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलराष्ट्रीय खेल देखने के लिये किसी पास या पहचान पत्र की जरूरत नहीं : गोवा सरकार

राष्ट्रीय खेल देखने के लिये किसी पास या पहचान पत्र की जरूरत नहीं : गोवा सरकार

Text Size:

पणजी, 28 अक्टूबर ( भाषा ) गोवा सरकार ने राष्ट्रीय खेल 2023 के सारे आयोजन स्थल आम जनता के लिये खोल दिये हैं और वे बिना किसी पास या पहचान पत्र के खेलों का लुत्फ उठा सकते हैं ।

गोवा खेल विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी सूचना में कहा कि सभी वेन्यू आम जनता के लिये नौ नवंबर को खेलों की समाप्ति तक खुले रहेंगे ।

प्रदेश के खेलमंत्री गोविंद गाउडे ने पीटीआई से कहा ,‘‘ सभी वेन्यू कमांडेंट और सुरक्षा प्रभारियों को सूचना जारी कर दी गई है । प्रवेश के लिये किसी पास या पहचान पत्र की जरूरत नहीं है । उन्हें दर्शक दीर्घा में प्रवेश मिल जायेगा जहां से वे मैच देख सकेंगे ।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार भी पुरस्कार देगी ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments