scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमखेलनिशान पटेल एक शॉट से एशिया पैसिफिक जूनियर गोल्फ खिताब से चूकी

निशान पटेल एक शॉट से एशिया पैसिफिक जूनियर गोल्फ खिताब से चूकी

Text Size:

मनीला, 18 मई (भाषा) भारत की एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी निशाना पटेल गुरुवार को यहां 2023 एशिया-पैसिफिक गोल्फ कन्फेडरेशन (एपीजीसी) जूनियर चैंपियनशिप में एक शॉट से खिताब से चूक कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही।

  यहां ऑर्चर्ड गोल्फ क्लब में निशाना ने अंतिम दौर में 69 का प्रभावशाली स्कोर बनाया लेकिन वह एक शॉट से खिताब से चूक गई।

शुरुआती दौर में 74 का निराशाजनक स्कोर करने निशान के लिए भारी पड़ा। वह दूसरे दौर (70) के बाद संयुक्त पांचवें स्थान पर थी। उनका कुल स्कोर 213 का था।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी अवनी प्रशांत संयुक्त आठवें स्थान पर रही।

लड़कों के वर्ग में जुझार सिंह (78-74-69) 221 के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे जबकि सुखमन सिंह (78-78-75) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments