वाशिंगटन, 13 जनवरी (भाषा) विश्व महिला 9-बॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिये नौ वर्षीय प्रवासी भारतीय तन्वी वालेम को आमंत्रित किया गया है।
इसकी जानकारी मीडिया विज्ञप्ति में दी गयी जिससे वह पूल टूर्नामेंट के लिये आमंत्रित की जाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गयीं।
2023 कामुई विश्व महिला 9-बॉल चैम्पियनशिप चार साल के बाद 19 से 22 जनवरी तक अटलांटिक सिटी में आयोजित की जायेगी।
तन्वी ने इसी तरह की उपलब्धि नवंबर 2022 में पुअर्तो रिको में विश्व जूनियर 9-बॉल चैम्पियनशिप में भाग लेकर हासिल की थी।
हैदराबाद में जन्मीं तन्वी अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के मैरीलैंड में रहती हैं।
भाषा नमिता मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
