scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलनेपाल की अदालत ने बलात्कार के आरोपी लामिचाने को जमानत पर रिहा किया

नेपाल की अदालत ने बलात्कार के आरोपी लामिचाने को जमानत पर रिहा किया

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 जनवरी (भाषा) नेपाल की अदालत ने गुरुवार नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी क्रिकेटर संदीप लामिचाने को जमानत कर रिहा कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आठ सितंबर में नेपाल की एक अदालत ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान लामिचाने की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था क्योंकि एक 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया था कि उसने काठमांडू में होटल में कमरे में उसका बलात्कार किया।

अदालत के सूत्रों के अनुसार पाटन उच्च न्यायालय ने 20 लाख रुपये की जमानत पर लामिचाने को रिहा करने का आदेश दिया।

लामिचाने को अक्टूबर में हिरासत में लिया गया था।

न्यायाधीश ध्रुवराज नंदा और रमेश धाकल की संयुक्त पीठ ने पूर्व आईपीएल खिलाड़ी लामिचाने को 20 लाख रुपये की जमानत पर रिहा करते हुए काठमांडू जिला अदालत के आदेश को पलटा।

नाबालिग लड़की ने पांच सितंबर के पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि इस क्रिकेट स्टार ने उसका बलात्कार किया। इसके बाद लामिचाने को जिला अदालत के आदेश पर जांच के लिए हिरासत में भेजा गया।

अक्टूबर में लामिचाने ने फेसबुक पर लिखा था कि वह जांच के प्रत्येक चरण में पूरा सहयोग करेंगे और खुद को दोषमुक्त साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस मामले में अदालत ने अंतिम आदेश तक लामिचाने को देश से बाहर जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

लेग स्पिनर लामिचाने नेपाल के सबसे हाई प्रोफाइल क्रिकेटर हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पदार्पण किया था।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments