scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमखेलनेहा त्रिपाठी ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी का 12वां चरण जीता

नेहा त्रिपाठी ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी का 12वां चरण जीता

Text Size:

गुरुग्राम, 15 सितंबर ( भाषा) नेहा त्रिपाठी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूजीपीटी) के 12वें चरण का खिताब जीता।

नेहा साढ़े चार साल से भी अधिक समय तक कोई खिताब नहीं जीत पाई थी लेकिन हाल में उन्होंने फॉर्म में वापसी की तथा डब्ल्यूजीपीटी की पिछली तीन प्रतियोगिताओं में अपना दूसरा खिताब जीता।

नेहा ने इससे पहले दसवें चरण का खिताब जीता था और यहां ट्रॉफी जीतने से उनका सत्र के अंतिम चरण के लिए मनोबल बढ़ा होगा।

नेहा इस सत्र में दो खिताब जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले स्नेहा सिंह और गौरिका विश्नोई ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

इस जीत से वह हीरो आर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। स्नेहा यहां संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर रहने के बावजूद आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर बनी हुई हैं जबकि सहर अटवाल तीसरे स्थान पर हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments