scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमखेलनेहा को दो शॉट की बढ़त

नेहा को दो शॉट की बढ़त

Text Size:

गुड़गांव, 14 सितंबर (भाषा) नेहा त्रिपाठी ने दूसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ गुरुवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 12वें चरण में दो शॉट की बढ़त बना ली।

पहले दौर में 68 का कार्ड खेलने वाली नेहा का कुल स्कोर नौ अंडर 135 है।

रिया यादव दूसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से कुल सात अंडर 137 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

अस्मिता सतीश (71 और 70) और गौरिका बिश्नोई (69-72) तीन अंडर 141 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

रिद्धिमा दिलावरी दो अंडर 142 के स्कोर से पांचवें स्थान पर चल रही हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments