scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलराष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर: सौरव कोठारी के सामने सेमीफाइनल में मोहम्मद हुसैन खान की चुनौती

राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर: सौरव कोठारी के सामने सेमीफाइनल में मोहम्मद हुसैन खान की चुनौती

Text Size:

चेन्नई, 16 दिसंबर (भाषा) सौरव कोठारी (पीएसपीबी) राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप के ‘15-रेड स्नूकर’ स्पर्धा के सेमीफाइनल में मोहम्मद हुसैन खान (आरएसपीबी) से भिड़ेंगे।

कोठारी ने शनिवार को यहां मध्यप्रदेश के अनुराग गिरि को 5-3 (69-35, 8-96, 78-9, 50-82, 65-9, 19-61, 67-44, 65-6) से हराया। हुसैन ने भी इसी अंतर से (80-2, 79-42, 68-59, 55-79, 42-50, 8-82, 63-52, 65-23) दिल्ली के सन्नी चौधरी को शिकस्त दी।

क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबले में शोएब खान (दिल्ली) ने रयान राजमी (महाराष्ट्र) को 5-4 से हराया। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के पारस गुप्ता की चुनौती से निपटना होगा। गुप्ता ने शाहबाज खान (महाराष्ट्र) को 5-1 (61-59, 55-67, 90-10, 74-42, 82-57, 107-19) से मात दी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments