scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमखेलएन अजीत ने आईडब्ल्यूएलएफ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय स्नैच रिकॉर्ड तोड़ा

एन अजीत ने आईडब्ल्यूएलएफ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय स्नैच रिकॉर्ड तोड़ा

Text Size:

मोदीनगर, नौ फरवरी (भाषा ) रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के एन अजीत ने आईडब्ल्यूएलएफ राष्ट्रीय युवा, जूनियर और सीनियर भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में पुरूषों के 71 किलो सीनियर वर्ग में 32 किलो वजन उठाकर स्नैच का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ।

अजीत ने स्नैच में 145 किलो और क्लीन एंड जर्क में 175 किलो वजन उठाया ।

आरएसपीबी के टी माधवन 317 किलो वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहे । महाराष्ट्र के यश खंडागले को कांस्य पदक मिला।

जूनियर वर्ग में महाराष्ट्र के यश खंडागले को स्वर्ण पदक मिला जिन्होंने 300 किलो वजन उठाया ।

एसएससीबी के अभिनव गोगोइ दूसरे और पश्चिम बंगाल के कल्लोल मल तीसरे स्थान पर रहे ।

युवा वर्ग में अभिनव गोगोइ ने स्वर्ण, एसएससीबी के रिचिन सी ने रजत और उत्तर प्रदेश के अंबुज शुक्ला ने कांस्य पदक जीता ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments