scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलमुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी: रेलवे ने नौसेना को हराया

मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी: रेलवे ने नौसेना को हराया

Text Size:

चेन्नई, 27 अगस्त (भाषा) रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने रविवार को यहां मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के मैच में भारतीय नौसेना को 4-1 से हराया।

रेलवे की तरफ से दर्शन गावकर (24वें और 53वें मिनट) ने दो जबकि युवराज वाल्मिकी (22वें) और प्रताप लाकड़ा (39वें) ने एक-एक गोल किया। नौसेना की तरफ से एकमात्र गोल सुशील धनवार ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

इससे पहले भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने पूल बी के मैच में भारतीय वायु सेना को 2-1 से हराया। पूल बी के एक अन्य मुकाबले में इंडियन आर्मी रेड ने तमिलनाडु हॉकी यूनिट को 3-0 से पराजित किया।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments