scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलमुंबई खिलाड़िज ने अनिकेत पोटे को कप्तान चुना

मुंबई खिलाड़िज ने अनिकेत पोटे को कप्तान चुना

Text Size:

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) मुंबई खिलाड़िज ने 24 दिसंबर से 14 जनवरी तक कटक में होने वाली अल्टीमेट खो खो लीग के दूसरे चरण के लिए रविवार को अनिकेत पोटे को अपना कप्तान नियुक्त किया।

इस 26 वर्षीय आल राउंडर ने साल के शुरू में एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले सत्र में प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने अल्टीमेट खो खो ड्रीम टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया था।

पोटे के नाम सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण और पांच रजत पदक हैं।

उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी लेकिन मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मैं प्रबंधन के भरोसे पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा और मुंबई खिलाड़िज टीम को ऊंचाईयों तक ले जाऊंगा। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments