scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमखेलमुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

Text Size:

मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम में शामिल किया है।

घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने बयान में कहा, ‘‘कृष ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया है। पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्रों में उनके समर्पण ने उन्हें मुख्य टीम में शामिल होने का अवसर दिलाया है।’’

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments