scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलमुंबई सिटी ने चेन्नइयन एफसी को 6-2 से करारी शिकस्त दी

मुंबई सिटी ने चेन्नइयन एफसी को 6-2 से करारी शिकस्त दी

Text Size:

चेन्नई, 12 नवंबर (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को यहां चेन्नइयन एफसी को 6-2 से करारी शिकस्त दी।

मुम्बई सिटी के लिए जोर्गे परेरा डियाज (33वें), ग्रेग स्टीवर्ट (45+3वें), विनीत राय (49वें), विग्नेश दक्षिणामूर्ति (60वें), अल्बर्टो नोगुएरा (65वें मिनट में) और बिपिन सिंह (90+1वें मिनट) ने गोल दागे।

मैच का पहला गोल 19वें मिनट में चेन्नइयन एफसी के क्रोएशियाई फॉरवर्ड पेटर स्लिसकोविच ने किया। मिडफील्डर अब्देनासेर अल ख्याति ने 32वें मिनट में गोल करके चेन्नइयन एफसी की बढ़त को दोगुना कर दिया था।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments