scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलमोहम्मडन स्पोर्टिंग ने भारतीय वायु सेना को 2-0 से हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने भारतीय वायु सेना को 2-0 से हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

Text Size:

कोलकाता, 27 अगस्त (भाषा) कोलकाता के बड़े क्लबों में शुमार मोहम्मडन स्पोर्टिंग शनिवार को यहां भारतीय वायु सेना को 2-0 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गया।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिये सेनेगल के डिफेंडर ओसमाने नडियाये (33वें मिनट) और युवा फॉरवर्ड राहुल पासवान (87वें मिनट) ने गोल दागे।

इससे ‘ब्लैक पैंथर्स’ के नाम से मशहूर क्लब ने अंतिम आठ में अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह उसकी टूर्नामेंट के तीन मैचों में तीसरी जीत थी।

अब मोहम्मडन को अंतिम मैच बेंगलुरू एफसी से खेलना है, हालांकि इसका नतीजा उसके लिये मायने नहीं रखेगा।

भाषा नमिता आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments