scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलमेस्सी का सपना पूरा, अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर विश्व कप जीता

मेस्सी का सपना पूरा, अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर विश्व कप जीता

Text Size:

लुसैल, 18 दिसंबर ( भाषा ) लियोनेल मेस्सी के सपने और काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक के बीच झूलते विश्व कप फाइनल में आखिरकार मेस्सी अपने कैरियर का आखिरी तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे । अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4 . 2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना ।

अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेस्सी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई जिससे वह 2014 में चूक गए थे । डिएगो माराडोना (1986) के बाद उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया ।

मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों और दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे फुटबॉल प्रेमियों की सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल पल पलटता रहा । अर्जेंटीना ने 80वें मिनट तक मेस्सी (23वां मिनट ) और एंजेल डि मारियो (36वां मिनट ) के गोलों के दम पर 2 . 0 की बढत बना ली थी लेकिन एमबाप्पे ने 80वें और 81वें मिनट में दो गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खिंच दिया ।

अतिरिक्त समय में मेस्सी ने 108वें मिनट में गोल दागा तो एमबाप्पे ने दस मिनट बाद फिर बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींच दिया ।

शूटआउट में सब्स्टीट्यूट गोंजालो मोंटियेल ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल दागा जबकि फ्रांस के किंग्स्ले कोमैन और ओरेलियेन चोउआमेनी गोल करने से चूक गए ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments