scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलएशियाई 5 विश्व कप क्वालीफायर में मनदीप मोर, नवजोत होंगे भारतीय टीमों के कप्तान

एशियाई 5 विश्व कप क्वालीफायर में मनदीप मोर, नवजोत होंगे भारतीय टीमों के कप्तान

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त ( भाषा) डिफेंडर मनदीप मोर और मिडफील्डर नवजोत कौर ओमान में होने वाले आगामी एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में भारतीय पुरूष और महिला टीमों के कप्तान होंगे ।

पुरूष टूर्नामेंट 29 अगस्त से दो सितंबर तक खेला जायेगा जबकि महिला टूर्नामेंट 25 से 28 अगस्त तक होगा ।

मिडफील्डर मोहम्मद राहील मोदीन टीम के उपकप्तान होंगे ।

पुरूष टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा, जुगराज सिंह, दिप्सन टिर्की, मनजीत और मोर डिफेंस में होंगे । मिडफील्ड की कमान मनिंदर सिंह और मोदीन के हाथ में होगी जबकि पवन राजभर और गुरजोत सिंह फॉरवर्ड पंक्ति में रहेंगे ।

महिला टीम की उपकप्तान ज्योति होगी । टीम में गोलकीपर बंसारी सोलंकी है जबकि डिफेंस में अक्षता ढेकाले, महिमा चौधरी और सोनिया देवी हैं ।

कप्तान नवजोत और अजमिना कुजूर मिडफील्ड संभालेंगी जबकि मरियाना कुजूर, ज्योति और डिपि मोनिका टोप्पो स्ट्राइकर हैं ।

टीमें :

भारतीय पुरूष टीम :

गोलकीपर : सूरज करकेरा

डिफेंडर : जुगराज सिंह, दिप्सन टिर्की, मनजीत, मनदीप मोर (कप्तान)

मिडफील्डर : मनिंदर सिंह, मोहम्मद राहिल, मोदीन

फॉरवर्ड : पवन राजभर, गुरजोत सिंह

स्टैंडबाय : प्रशांत कुमार चौहान, सुखविंदर, आदित्य सिंह, अरूण साहनी

भारतीय महिला टीम :

गोलकीपर : बंसारी सोलंकी

डिफेंडर : अक्षता ढेकाले, महिला चौधरी, सोनिया देवी

मिडफील्डर : नवजोत कौर (कप्तान), अजमिना कुजूर

फॉरवर्ड : मरियाना कुजूर, ज्योति, डिपि मोनिका टोप्पो

स्टैंडबाय : के रम्या, निशि यादव, प्रियंका यादव, रितान्या साहू ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments