तिरुवनंतपुरम, 24 अक्टूबर (भाषा) मानव ठक्कर ने मंगलवार को यहां अनुभवी शरत कमल को सात गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 4-3 से पराजित करके राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल का खिताब जीता।
दीया चितले ने राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला को 4-1 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता। दोनों विजेताओं को समान 77000 रुपए की इनामी राशि मिली।
मानव ने शरत कमल को पुरुष एकल फाइनल में 2-11, 11-7, 11-6, 2-11, 4-11, 14-12, 11-8 से हराया।
महिला एकल फाइनल में दीया ने श्रीजा को 11-8, 5-11, 11-5, 11-9, 14-12 से पराजित किया।
अंकुर भट्टाचार्य ने लड़कों का अंडर-19 जबकि शुभंकृता दत्ता ने लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
