scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलमधुरिमा, सोनल ने छत्रपति संभाजीनगर ओपन में उलटफेर किया

मधुरिमा, सोनल ने छत्रपति संभाजीनगर ओपन में उलटफेर किया

Text Size:

छत्रपति संभाजीनगर, एक अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र की मधुरिमा सावंत और सोनल पाटिल ने बुधवार को यहां छत्रपति संभाजीनगर ओपन एंड्योरेंस आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

सोनल ने अच्छी लय जारी रखते हुए दो घंटे से अधिक चले मुकाबले में जर्मनी की पांचवीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया कुपारेव को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया।

वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली मधुरिमा ने नीदरलैंड की आठवीं वरीय ऐमा वैन पोपेल को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

भारतीय क्वालीफायर अमोदिनी नाईक और जेनिफर लुइखाम भी सीधे सेट में जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंच गईं।

शीर्ष वरीयता प्राप्त झिबेक कुलाम्बाएवा ने डेनिका फर्नांडो पर 6-3, 6-0 से आसान जीत दर्ज की जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी जील देसाई ने पूजा इंगले को 6-1, 6-2 से आसानी से हरा दिया।

छठी वरीयता प्राप्त सेनिया लास्कुतोवा और चौथी वरीयता प्राप्त एलिना नेप्लि भी आसान जीत से अगले दौर में पहुंच गईं।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments