scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेललिनेट, स्वान चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लिनेट, स्वान चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Text Size:

चेन्नई, 15 सितंबर (भाषा) पोलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त मैग्डा लिनेट ने चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए 250 टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-16 मुकाबले में गुरुवार को यहां रूस की ओक्साना सेलेखमेतेवा को 6-2, 6-0 से हराया।

लिनेट के साथ  ब्रिटेन की केटी स्वान भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। स्वान ने अनास्तासिया गैसानोवा को 7-6 (5), 6-2 से मात दी।

अर्जेंटीना की नादिया पोदोरोस्का ने एक अन्य मैच में चौथी वरीयता प्राप्त तातजाना मारिया दो घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले में  3-6, 6-2, 7-6 (6) से पराजित किया।

रुतुजा भोसले और करमन कौर थांडी की भारतीय जोड़ी को युगल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त कनाडा-ब्राजील की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और लुइसा स्टेफनी की जोड़ी ने 6-0, 6-3 से हराकर भारतीय चुनौती को खत्म किया।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments