scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमखेललॉन बॉल्स : बोरगोहेन ने दो मैच जीते , महिला पेयर का मिला जुला नतीजा

लॉन बॉल्स : बोरगोहेन ने दो मैच जीते , महिला पेयर का मिला जुला नतीजा

Text Size:

बर्मिंघम, तीन अगस्त (भाषा) भारत के मृदुल बोरगोहेन ने राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में पुरूष एकल वर्ग में दोनों मैच जीते जबकि महिला वर्ग में लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया ने एक मैच जीता और एक ड्रॉ खेला ।

बोरगोहेन ने पहले फाल्कन आईलैंड्स के क्रिस लॉके को 21 . 5 से हराया । इसके बाद स्कॉटलैंड के लेन मैकलीन को 21 . 19 से मात दी ।

पहले दौर में हारने वाले बोरगोहेन का सामना अब रोस डेविस से होगा ।

चौबे और सैकिया ने महिला पेयर्स में नीयू की हिना रेरेती और ओलिविया बकिंघम को 23 . 6 से हराया लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका की ब्रिगेट कालित्ज और कोलीन पी से 16 . 16 से टाई खेला ।

लवली और चौबे दोनों उस महिला फोर टीम का भी हिस्सा थे जिसने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments