scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलकुवैत ने पाकिस्तान को हराकर सैफ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की की

कुवैत ने पाकिस्तान को हराकर सैफ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की की

Text Size:

बेंगलुरु, 24 जून (भाषा) कुवैत ने शनिवार को यहां अपने दूसरे ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया।

भारत के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान से सुधरे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन कुवैत के दबदबे का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

यह टूर्नामेंट में कुवैत की दूसरी जीत थी। ग्रुप ए के अपने पहले मैच में कुवैत ने नेपाल को 3-1 से हराया था।

पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार थी जिससे वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया।

कुवैत के लिए हसन अलानेजी ने 10वें मिनट में गोल किया। सात मिनट बाद अल्फानीनी ने इस बढ़त को दोगुना कर दिया।

फिर इंजुरी टाइम में अल्फानीनी ने टीम के लिए आसानी से तीसरा गोल दागा। कुवैत के लिए चौथा और अंतिम गोल 69वें मिनट में ईद अलराशिदी ने किया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments