scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलचोटिल क्लेन की जगह क्रोएस नीदरलैंड टीम में

चोटिल क्लेन की जगह क्रोएस नीदरलैंड टीम में

Text Size:

नयी दिल्ली,नौ नवंबर ( भाषा ) भारत के खिलाफ विश्व कप के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड ने चोटिल रियान क्लेन की जगह नोह क्रोएस को टीम में शामिल किया है ।

क्रोएस ने एक वनडे खेला है और क्लेन के बाहर होने के बाद उन्हें विकल्प के तौर पर शामिल किया गया था ।

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ आईसीसी पुरूष विश्व कप 2023 की इवेंट तकनीकी समिति ने नोह क्रोएस को रियान क्लेन की जगह नीदरलैंड टीम में चुना है ।’’

नीदरलैंड आठ में से दो मैच जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर है ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments