scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलकोठारी शीर्ष वरीय के रूप में विश्व बिलियडर्स चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

कोठारी शीर्ष वरीय के रूप में विश्व बिलियडर्स चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

Text Size:

दोहा, 23 नवंबर ( भाषा ) अपराजेय सौरव कोठारी ने आईबीएसएफ विश्व बिलियडर्स चैम्पियनशिप ( अंक प्रारूप) में एक भी गेम गंवाये बिना शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पूर्व विश्व चैम्पियन कोठारी ने श्रीलंका के मोहम्मद मुबीन को 3 . 0 से , फ्रांस के अखिलेश मोहन को 3 . 0 से और भारत के बृजेश दम्माणी को भी इसी अंतर से हराया ।

हाल ही में 26वां विश्व खिताब जीतने वाले पंकज आडवाणी को दूसरी वरीयता मिली है । पंकज ने भी ग्रुप के सारे मैच जीते लेकिन कोठारी का औसत बेहतर था ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments